Posts

Showing posts from September, 2020

KYA KASOOR US BETI KA

Image
क्या कसूर उस बेटी का... BY AMIT ANANT जिस भूमि में जन्म हुआ उसको क्यों शर्मशार किये। क्या कसूर था उसका जिसपर तुम अत्याचार किये।। अगर वही नही होती,तो तुम भी कभी नही होते  इस दुनिया मे आने के लिए,जी भर कर तुम रोते तो भी तुमको समझ ना आया तुम कब सुधरोगे आज नही समझे तो एक दिन तुम भी उखड़ोगे इतनी अच्छी भूमि से यह फिर क्यों दुर्व्यवहार किये। जिस भूमि में जन्म हुआ उसको क्यों शर्मशार किये।। दया धर्म ना तुमको आया तुम कैसे इंसान हो तुमको सजा बहुत मिलेगी तुम कैसे हैवान हो  तनिक तरस खाये ना तुम ये सब कुछ करने में नोच नोच के जिस्म खाये तुम डरे नही मरने में अब तो तुमको फाँसी होगी तुम ऐसा व्यवहार किये। जिस भूमि में जन्म हुआ उसको क्यों शर्मशार किये।। तनिक शर्म ना आई तुमको तूने ऐसा काम किया चुल्लूभर पानी मे डूब मरो उसको बदनाम किया वह किसी की बहन बेटी थी यह समझ ना आया ऐसा तुमने काम करके उसका भी दिल दुखाया इतनी अच्छी सूरत लेकर ऐसा क्यों दूरव्यहार किये। जिस भूमि में जन्म हुआ उसको क्यों शर्मशार किये।। @Amit anant         Delhi M y Insta:- https://www.instagram.com/amit_ananat M...

AMAR SAHID BHAGAT SINGH

Image
अमर शहीद भगत सिंह... BY AMIT ANANT  माँ भारती के चरणों मे शीश चढ़ाने आये थे। ************************** आजादी के लिए हँस के फाँसी झूले थे आजादी के लिए हँस के गम को भूले थे आजादी के लिए हँस के घर को भूले थे भगत सिंह देश को आजाद कराने आये थे। माँ भारती के चरणों मे शीश चढ़ाने आये थे।। आज ही भगत सिंह इस धरा पर आये थे देश के आजादी के लिए वो जान गवाये थे वीर की फाँसी सुनके देश ने आँसू बहाये थे आजादी के लिए अपनी जान गवाने आये थे। माँ भारती के चरणों मे शीश चढ़ाने आये थे।। आजादी के लिए सालों जेल में बिताए थे अपना एवं नवजवानों का जोश बढ़ाये थे अपने कर्तव्यों से अंगेजो के होश उड़ाए थे आजादी के लिये सबको समझाने आये थे। माँ भारती के चरणों मे शीश चढ़ाने आये थे।। जन जन से इंकलाब के नारे लगवाये थे अंग्रेजों को दिन में ही तारे दिखलाये थे अपने लहु का एक एक कतरा बहाये थे देश के लिए प्राणों की बलि चढ़ाने आये थे। माँ भारती के चरणों मे शीश चढ़ाने आये थे।। धर्म उनका यही बस सेवा देश की करना आजादी के लिए ही केवल देश मे मरना सबसे वो कहते थे नही अंग्रजो से डरना अपने वतन के लिए वो जान गवाने आये थे। माँ भारती के चरणों...

BITIYA HAMARI PYARI HAI

Image
बिटिया हमारी प्यारी है... BY AMIT ANANT बिटिया मेरी एक गुड़िया है। प्यारी सी जादू की पुड़िया है। एकदम खुशियों में गुडिया है। मन की भोली दुलारी है। बिटिया हमारी प्यारी है।। हँसने से उसके फूल बरसते। एक हँसी को हमसब तरसते। रोने से उसके बादल बरसते। पापा की राज दुलारी है। बिटिया हमारी प्यारी है।। बेटी से ही खुशियां रहती है। घर मे जब बिटिया रहती है। आँगन में खुशियां बहती है। खुशियों में सबसे न्यारी है। बिटिया हमारी प्यारी है।। बिटिया से आँगन खिलता है। बेटी से माँ का प्रेम मिलता है। मातपिता का मन खिलता है। बेटियां होती संस्कारी है। बिटिया हमारी प्यारी है।। बेटी पिता की शान होती है। ममता की पहचान होती है। हर घर की सम्मान होती है। बेटियां सब की दुलारी है। बिटिया हमारी प्यारी है।। हरदम आँगन महकाती है। हाथों से आँगन सजाती है। खुशबू से घर महकाती है। बेटी आँगन की प्यारी है। बिटिया हमारी प्यारी है।। पढ़ लिख कुछ बन जाती है। कुछ बनके वो दिखलाती है। सब का जीवन महकाती है। बेटियां सब को प्यारी है। बिटिया हमारी प्यारी है।। वो रोती है और रूलाती है। वो हँसती है और हँसाती है। वो पढ़ती है और पढाती है। वो जीवन की ...

VIPRIT PARISTHTI

Image
विपरीत परिस्थिति... BY AMIT ANANT             VIPRIT PARISTHTI... इंसान की बड़ी अजीब मनोवृत्ति है प्राकृतिक के बनाये हुए नियमो के माध्यम से हर एक वस्तु को समय के अनुसार एवं आवश्यकता अनुसार उपयोग में लाना चाहिए। परन्तु इंसान हर एक वस्तु को अपने नियमानुसार एवं विपरीत समय एवं माध्यम से इस्तेमाल करते है और सदैव ही इंसान उल्टे तरह से ही कार्य करते है।       आइये देखते है कैसे...? कपड़े तन ढकने के लिए होते है, दिखाने के लिए नही।... परन्तु दिखाया जाता है। पैसा जरूरत के लिए होता है, रखने के लिए नही।... परन्तु सदैव रखा जाता है। इंसान इंसानियत के लिए होते है, खुदगर्जी के लिए नही।... परन्तु खुदगर्जी होते है। पूजा पाठ ईस्वर के लिए होते है, धन दौलत के लिए नही।... परन्तु धन दौलत के लिए करते है। आग उजाले के लिए होती है, लगाने के लिए नही।... परन्तु लगाया जाता है। पानी पीने के लिए होता है, फैलाने के लिए नही।... परन्तु फैलाया जाता है। फूल खुशबू के लिए होते है, तोड़ने के लिए नही।... परन्तु तोड़ा जाता है। वादे निभाने के लिए होते है, तोड़ने के लिए नही।... परन्तु ...

MAHIMA DHAI AKSHAR KI

Image
महिमा ढाई अक्षर की...   BY AMIT ANANT शुरू भी ढाई अक्षर से होता है। खत्म भी ढाई अक्षर से होता है।। ढाई अक्षर में साँस भी है ढाई अक्षर में आस भी है ढाई अक्षर से प्यार भी है ढाई अक्षर से तकरार भी है ढाई अक्षर में संसार भी है ढाई अक्षर में व्यपार भी है ढाई अक्षर में मित्र भी है ढाई अक्षर में शत्रु भी है ढाई अक्षर के भक्त है ढाई अक्षर के वक्त है ढाई अक्षर में संत है ढाई अक्षर में अंत है ढाई अक्षर में जन्म है ढाई अक्षर में मृत्यु है ढाई अक्षर की ऋण है ढाई अक्षर की घृणा है ढाई अक्षर की सत्य है ढाई अक्षर की तत्त्व है ढाई अक्षर की धर्म है ढाई अक्षर की कर्म है ढाई अक्षर का प्रेम है ढाई अक्षर की फेम है ढाई अक्षर में पुण्य है ढाई अक्षर में शून्य है ढाई अक्षर की भक्ति है ढाई अक्षर की शक्ति है ढाई अक्षर में पाप है ढाई अक्षर में जाप है ढाई अक्षर की प्रीत है ढाई अक्षर की रीति है ढाई अक्षर में नर्म है ढाई अक्षर में शर्म है ढाई अक्षर की मोह है ढाई अक्षर की लोभ है ढाई अक्षर की क्रोध है ढाई अक्षर की बोध है ढाई अक्षर में मान है ढाई अक्षर में दान है यह ढाई अक्षर की महिमा को, कोई समझ ना पाया है। जो समझ ...

EHSAS USKI BAATON KA HOTA HAI

Image
एहसास उसकी बातों का होता है... BY AMIT ANANT शायद वो भूल गयी है मुझको शायद वो कोई और मिला है उसको शायद समय नही मिला उसको एहसास उसकी मुलाकातों का होता है। एहसास उसकी बातों का होता है।। शायद अपने कामो से मजबूर है शायद अपनो के कारण मजबूर है शायद उसके घर मे सभी है एहसास उसकी यादों का होता है। एहसास उसकी बातों का होता है।। शायद कोई कल्पना में खोई है शायद अभी विस्तर पर ही सोई है शायद वो रात भर यादों में रोई है क्यों कि मेरे एहसास बातो का होता है। एहसास उसकी बातों का होता है।। क्या पता किस हाल में वो होगी क्या पता किस ख्याल में वो होगी क्या पता किसके मलाल में वो होगी उसके सवालो की हर बात का होता है। एहसास उसकी बातों का होता है।। आख़िर वो भी तो प्यार करती है आख़िर वो भी तो हमें ऐतवार करती है आख़िर वो भी तो इज़हार करती है हर पल एहसास यादों का होता है। एहसास उसकी बातों का होता है।। @Amit anant           Delhi M y  Insta:- https://www.instagram.com/amit_ananat M y  Blog:- https://amitananat.blogspot.com / My twitter:- https://twitter.com/Amitkanant M y  Fb Page:...

MAHIMA VISHWAKARMA KI

Image
महिमा विश्वकर्मा की... BY AMIT ANANT विश्वकर्मा भगवान की महिमा महान है। सभी कला कृतियों की अद्भुत ज्ञान है।। विश्वकर्मा ने सोने की लंका बनाए है। सभी देवता की मन संका मिटाए है।। विश्वकर्मा ने सबके वाहन बनाये है। वाहन बना के आकाश में उड़ाए है।। विश्वकर्मा की महिमा से हर एक समान है। सभी कला कृतियों की अद्भुत ज्ञान है।। सृष्टि सृजित कर्ता नाम है तुम्हारा। सभी देवताओं को काम है तुम्हारा।। ज्ञान बुद्धि सौरभ से रचना किये हो। बल बुद्धि गौरव से सबको दिए हो।। आप की गौरव की सभी तरफ मान है। सभी कला कृतियों की अद्भुत ज्ञान है।। अपने कला कृतियों से काम सारे करते। सभी देवी देवताओं के सेवा में रहते।। जब जो बोलते है निर्माण सब करते। सब की इच्छाओं को मान सब करते।। आप की सेवाओं से सब का गुण गान है। सभी कला कृतियों की अद्भुत ज्ञान है।। देव शिल्पी जगत के निर्माता प्रधान है। सभी देवताओं में आप तो महान है।। आप ने हर वस्तु का विस्तार किया है। आप ने हर चाह को स्वाभिकार किया है।। आप के कर कमलों से विस्तार तो महान है। सभी कला कृतियों की अद्भुत ज्ञान है।। शिल्प ज्ञान के आप धारक बने है। अपने शुद्व ज्ञान से संचारक ब...

KHWAHISH

Image
ख्वाहिश... BY AMIT ANANT गैर दुश्मन नही सिर्फ अपने होते है। भला अपनो से हो ये सपने होते है। ये सत्य एहसास आज के समय का, आगे बढ़ने के लिए भी तपने होते है।।     KHWAHISH... आजकल के समय मे लोग ख्वाहिशे बहुत सारी रखते है जो कि देखा जाए तो लोगो की उतनी हिम्मत भी नही होती है परन्तु ख्वाहिशे बहुत बड़ी बड़ी होती है किसी भी इंसान को देख लो सभी की ख्वाहिशो की सूची बहुत लंबी होती है बेसक वो ख्वाहिशे पूरी हो या ना हो परन्तु उनकी सूची बहुत बड़ी होती है। ख्वाहिशे बहुत सारे रखते है कोई प्रेम में रखता है, तो कोई धन दौलत में रखता है, तो कोई एक दूसरे को नीचा दिखाने में रखता है परन्तु ख्वाहिशो को केवल वही पूरा कर पाता है जो हृदय से और अपने आर्थक प्रयासों के माध्यम कड़ी मेहनत करता है वही अपने ख्वाहिश को पूरा कर पाते है। ख्वाहिशे ही ख्वाहिश नहीं होती, उन ख्वाहिशो को तुम समझो। ख्वाहिशो से बस रोशनी नही होती, उन रोशनी को तुम समझो। चाहत से खुद ही रोशन नही होती, उन चाहतो को तुम समझो। चाहने से खुशियों के भाव नही होती, उन हृदय के भाव तुम समझो। तेरी चाहत से ख्वाहिशे पूरी नही होती, उन चाहतो के लगाव को समझो...

HINDI HI HIND HAI

Image
हिन्दी ही हिन्द है... BY AMIT ANANT जो हिंदुस्तान में जन्म लिया है उसकी हिन्दी भाषा है। सब देवी देवता तरस रहे है यह उनकी अभिलाषा है।। हिन्दी सुर ताल में बड़ी मिठास है। हिन्दी सदैव बोले यही प्रयास है।। हिन्दी मे मधुर गीत सभी गाते है। हिन्दी मे मधुर प्रेम रीत लुभाते है।। हिन्दी मे पंछी- कोयल की सुर ताल देखना आता है। सब देवी देवता तरस रहे है यह उनकी अभिलाषा है।। हिन्दी जैसे सरल कोई भाषा नही है। हिन्दी के सामने कोई आता नही है।। हिन्दी बड़ी अनमोल एक वाणी है। हिन्दी बड़ी प्रेम मधुर एक वाणी है।। ऐसे प्रेम मधुर वाणी निकले सदा ये मेरी अभिलाषा है। सब देवी देवता तरस रहे है यह उनकी अभिलाषा है।। हिन्दी हमारे लहूँ में हरदम रहती है। हिन्दी हमारे लब्जो से यह कहती है।। हिन्दी को हम सब लिखते रहते है। हिन्दी में सारे काम करो ये कहते है।। हिन्दी हमारे वाणी से निकले सदा यही हमारी आशा है। सब देवी देवता तरस रहे है यह उनकी अभिलाषा है।। हिन्दी जैसा कोई सुन्दर लेख नही है। हिन्दी जैसा कोई भी सुलेख नही है।। हिन्दी जैसा कोई सुन्दर रचना नही है। हिन्दी जैसा कोई सुन्दर वचना नही है।। हिन्दी हमारे जीवन अधिकार ही हमारी परि...

DHAIRYE

Image
धैर्य... BY AMIT ANANT जीवन मे धैर्य को रखने से, असानी से दुःख पार होता है। मुसीबत कितनी भी बड़ी हो, मनुष्य का उद्धार होता है।।      DHAIRYE... धैर्य एक ऐसी सामाग्री है जिसको रखने वाला मनुष्य आत्म विश्वास की नाव पर सवार हो कर मुसीबत की हर एक नदी को सफलतापूर्वक पार कर लेता है। और जीवन को सही एवं सुखमय रूप से जीता है। पर आजकल के समय मे लोगों में धैर्य की बहुत बड़ी कमी होती जा रही है।    DHAIRYE... इस लिए  धैर्य नही होने के वजह से लोग मानवता के हद को पार करते जा रहे है और सब कुछ समझते हुए भी लोग अपने आप को धैर्यता से जीने की कोशिश नही कर पाते है जो कि यह बात सामाजिक दृष्टिकोण से बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। और इस बात समाज के ऊपर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ रहा है।        DHAIRYE... आजकल के लोगों में जो धैर्य खोता जा रहा है उसका सबसे बड़ा कारण यह है कि लोगों में आत्मविश्वास की बहुत बड़ी  कमी एवं कुछ ज्यादा ही होती जा रही है। क्यों कि आज कल लोगों के पास सब कुछ है परन्तु समय एवं धैर्य नही है जो कि यह दोनों हर एक मनुष्य के जीवन मे बहुत जरूरी है। लेकिन कि...

CORONA EVAM SAVDHANI

Image
कोरोना एवं सावधानी... BY AMIT ANANT इस कोरोना को देश में बढ़ने नही देना। यह जिम्मेदारी है जो,हम सब को लेना। रखना है साफ सुथरा अपने आप को, हम अपने देश मे इसको रहने नही देना।।       CORONA EVAM SAVDHANI... कोरोना कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और जैसे जैसे ये कोरोना कहर बढ़ रहा है ठीक उसी प्रकार से लोगो मे लापरवाही भी बढ़ती जा रही है लोग मास्क लगाना भी कम करते जा रहे है और सोसल डिस्टेन्स भी कम करते जा रहे है।       CORONA EVAM SAVDHANI... कोरोना काल की यह स्थिति बहुत ही चिंताजनक है जब कि शासन प्रशासन भी पूर्ण रूप से सरकार के बनाये हुए नियमो के माध्यम से नियमित रूप से गली, मोहल्ले, बाजार, रोड हर जगह पर अपनी उपस्थिति दे रहे है और साथ मे मास्क को ले कर जाने कितने प्रतिदिन चालान काट रहे है उसके बाद भी लोग समझना नही चाहते है।         CORONA EVAM SAVDHANI... कहीं भी देखो आप गांव से लेकर शहर तक और सड़कों एवं गलियों में और बाजारों में लोग बिना मास्क पहने ही अपने मस्ती में घूम रहे हैं किसी भी बाजार में जाये आप,तो यही देखने को मिलता है ...

MUJHE ZINDAGI KA INTZAAR RAHEGA PART 2

Image
मुझे ज़िन्दगी का इंतजार रहेगा भाग 2... BY AMIT ANANT                    भाग २ (part 2)         पीछे आप ने पढ़ा......ना चाहते हुए भी अपने हृदय के दर्द को दवा कर हरिश्चन्द्र रुक्मिणी कोमल बिटिया को ले कर घर आये। .... अब आगे.....       MUJHE ZINDAGI KA INTZAAR RAHEGA PART 2... कोमल जैसे ही घर पहुँची वैसे ही उसके चारों भाई की चेहरे पर मुस्कुराहट आई। पर हरिश्चन्द्र मन ही मन बहुत परेशान था उसके समझ मे नही आ रहा था कि क्या करे। और डॉक्टर की बात को अपने बीबी और बच्चों को बता नही सकता था फिर हाल आगे की ज़िन्दगी जैसे चलती थी वैसे चलने लगी।धीरे धीरे करके एक महीना हो गया।सभी बच्चे अपने बहन कोमल के साथ हँसते खेलते रहते थे एक दिन शाम को अचानक कोमल को एहसास हुआ और कुछ बातें याद आ गयी की अस्पताल में जाँच करते समय जो बात डॉक्टर और सिस्टर्स में हुई थी वो याद आ गया तो कोमल अपने बाबू जी से बड़े प्यार से कहती है। बाबू जी ये किडनी क्या होती है...??उस दिन डॉक्टर चाचा बोल रहे थे कि इस लड़की किडनी खराब है।      ...

GURU MAHIMA

Image
गुरु महिमा BY AMIT ANANT गुरुदेव आप के चरणों मे श्रद्धा सुमन हमारा है। गुरुदेव आप के ज्ञान से,मेरा जीवन उजियारा है।। आप ज्ञान नही देते तो मेरा जीवन व्यर्थ था। आप मान नही देते तो मेरा जीवन नर्क था।। आप का ज्ञान पाकर जीवन धन्य हुआ मेरा। आप के गुण को लेकर ही सौजन्य हुआ मेरा।। गुरुदेव आप के चरणों में झुकता सिर हमारा है। गुरुदेव आप के ज्ञान से,मेरा जीवन उजियारा है।। अपने विवेक के ज्ञान से सब हमे सिखाये हो। अपने चित्त के आँखों से सब हमे दिखाये हो।। आप के ही लक्ष्य-कदमो पे हम अब चलते है। आप के बने नित नियमो पर हम अब रहते है।। गुरुदेव आप का चेहरा ही मेरे नैनो का तारा है। गुरुदेव आप के ज्ञान से,मेरा जीवन उजियारा है।। चंचलता मेरे मन की उस पर योग सिखाये हो। निर्मलता मेरे तन की उस पर योग लगाये हो।। योगदान अपना देकर हमको जीना सिखाये हो। ज्ञान ध्यान अपना देकर हमको सब समझाये हो।। गुरुदेव आप के वचनों को मैंने हृदय में उतारा है। गुरुदेव आप के ज्ञान से,मेरा जीवन उजियारा है।। @Amit anant        Delhi M y  Insta:- https://www.instagram.com/amit_ananat M y  Blog:- https://amita...

YAARON KI YAARI PART 2

Image
यारो की यारी भाग 2   BY AMIT ANANT भाग २ (part.2) पीछे अपने पढ़ा .... पिछले तीन साल से तुम मिलने आये हो। बहुत याद आती है, आई लव यू तुम्हारी प्यारी सुमन।....अब आगे...        YAARON KI YAARI PART 2... अब लेखक भी परेशान की हमने तो आज तक ऐसे किसी के साथ उठा बैठा नही हूँ और ये सुमन कौन है और इधर प्रीतो सवाल पर सवाल पूछ रही है।लेखक बोले हमको नही पता कौन है यह सुमन इतने में प्रीतो ने पूछा तुम मेरा फोन क्यों नही उठा रहे थे बताओ जल्दी क्रोध में..?अब लेखक जी जेब से फोन निकल के देखते है तो 20 बीस मिसकॉल थी तो प्रीतो से बोलते है माफ करना मोबाइल साइलेन्ट में था हमने नही ध्यान दिया झुंझलाहट में बोले ये लो तुम खुद देख लो मोबाइल प्रीतो के हाथ में दे दिये।        YAARON KI YAARI PART 2... अचानक नज़र पढ़ी मोबाइल पर प्रीतो की ठीक उसी पल मैसेज आया किसी अनजान नम्बर से और उस मैसेज को प्रीतो खोल के पढ़ी तो उसके पाव तले जमीन ही खिसक गयीं उस मैसेज में लिखा था कि अब तुम तो हमसे मिलने आओगे नही कल शाम को मैं ही तुम से मिलने तुम्हारे घर आ रही हूँ आई लव यु  तुम्हारी प्या...

EK AJEEB EHSAS

Image
एक अजीब एहसास BY AMIT ANANT कोई तो आस पास में रहता है मेरा दिल मुझ से भी कहता है कौन है?जो मुझको चाहता है क्यों छुप छुप करके देखता है शायद उसको मेरे से मिलना है बात मुझ से कुछ तो कहना है कोई हो सकता है अपना भी या तो मैं देखता हूँ सपना भी उसे कोई तो बात होगी मुझसे शायद मुलाकात भी हो मुझसे जब मिलेंगे तो देखूंगा उसको बात क्या है पूछुंगा मैं उसको क्यों मेरा पहरेदारी करता है  क्यों मेरे आस पास रहता है।।      EK AJEEB EHSAS... एक अजीब एहसास है ये एहसास मुझे बचपन से हर पल महसूस होता है कि कोई तो मेरे आस पास में रहता है और यह महसूस केवल खाली समय मे होता है जब मैं बिलकुल खाली हो कर आराम में होता था तभी ऐसा प्रतीत होता है कि कोई तो है जो मुझ से कुछ कहना चाहता है लेकिन कौन है..?धीरे धीरे समय के ज़िन्दगी चलता रहा और पढ़ाई भी चल रही थी और पढ़ाई के दौरान अचानक एक दिन पिता जी का स्वर्गवास हो गया।       EK AJEEB EHSAS... तब  बहुत सारी जिम्मेदारी हमारे ऊपर आ गयी फिर क्या पढ़ाई छोड़नी पड़ी और नौकरी के लिए निकलना पड़ा क्यों कि घर का बड़ा होने के नाते सारी जिम्मेदारिया ...