MAHIMA VISHWAKARMA KI

महिमा विश्वकर्मा की...


BY AMIT ANANT


विश्वकर्मा भगवान की महिमा महान है।
सभी कला कृतियों की अद्भुत ज्ञान है।।

विश्वकर्मा ने सोने की लंका बनाए है।
सभी देवता की मन संका मिटाए है।।
विश्वकर्मा ने सबके वाहन बनाये है।
वाहन बना के आकाश में उड़ाए है।।

विश्वकर्मा की महिमा से हर एक समान है।
सभी कला कृतियों की अद्भुत ज्ञान है।।

सृष्टि सृजित कर्ता नाम है तुम्हारा।
सभी देवताओं को काम है तुम्हारा।।
ज्ञान बुद्धि सौरभ से रचना किये हो।
बल बुद्धि गौरव से सबको दिए हो।।

आप की गौरव की सभी तरफ मान है।
सभी कला कृतियों की अद्भुत ज्ञान है।।

अपने कला कृतियों से काम सारे करते।
सभी देवी देवताओं के सेवा में रहते।।
जब जो बोलते है निर्माण सब करते।
सब की इच्छाओं को मान सब करते।।

आप की सेवाओं से सब का गुण गान है।
सभी कला कृतियों की अद्भुत ज्ञान है।।

देव शिल्पी जगत के निर्माता प्रधान है।
सभी देवताओं में आप तो महान है।।
आप ने हर वस्तु का विस्तार किया है।
आप ने हर चाह को स्वाभिकार किया है।।

आप के कर कमलों से विस्तार तो महान है।
सभी कला कृतियों की अद्भुत ज्ञान है।।

शिल्प ज्ञान के आप धारक बने है।
अपने शुद्व ज्ञान से संचारक बने है।।
देव मुनि के विमानो की रचना किये है।
कुशल कारीगरी से स्वरचना किये है।।

आप के कला कृतियों में जो विज्ञान है।
सभी कला कृतियों की अतभुत ज्ञान है।।



@Amit anant
        Delhi

Comments