GURU MAHIMA

गुरु महिमा

BY AMIT ANANT

गुरुदेव आप के चरणों मे श्रद्धा सुमन हमारा है।

गुरुदेव आप के ज्ञान से,मेरा जीवन उजियारा है।।


आप ज्ञान नही देते तो मेरा जीवन व्यर्थ था।

आप मान नही देते तो मेरा जीवन नर्क था।।

आप का ज्ञान पाकर जीवन धन्य हुआ मेरा।

आप के गुण को लेकर ही सौजन्य हुआ मेरा।।

गुरुदेव आप के चरणों में झुकता सिर हमारा है।

गुरुदेव आप के ज्ञान से,मेरा जीवन उजियारा है।।


अपने विवेक के ज्ञान से सब हमे सिखाये हो।

अपने चित्त के आँखों से सब हमे दिखाये हो।।

आप के ही लक्ष्य-कदमो पे हम अब चलते है।

आप के बने नित नियमो पर हम अब रहते है।।

गुरुदेव आप का चेहरा ही मेरे नैनो का तारा है।

गुरुदेव आप के ज्ञान से,मेरा जीवन उजियारा है।।


चंचलता मेरे मन की उस पर योग सिखाये हो।

निर्मलता मेरे तन की उस पर योग लगाये हो।।

योगदान अपना देकर हमको जीना सिखाये हो।

ज्ञान ध्यान अपना देकर हमको सब समझाये हो।।

गुरुदेव आप के वचनों को मैंने हृदय में उतारा है।

गुरुदेव आप के ज्ञान से,मेरा जीवन उजियारा है।।


@Amit anant

       Delhi

Comments

Popular posts from this blog

YUVAON KE PRERNA STROT SWAMI VIVEKANAND

MAKARSANKRANTI PARV KI MAHANTA

SHRI RAM MANDIR SILAYANS