EHSAS USKI BAATON KA HOTA HAI

एहसास उसकी बातों का होता है...

BY AMIT ANANT


शायद वो भूल गयी है मुझको

शायद वो कोई और मिला है उसको

शायद समय नही मिला उसको

एहसास उसकी मुलाकातों का होता है।

एहसास उसकी बातों का होता है।।


शायद अपने कामो से मजबूर है

शायद अपनो के कारण मजबूर है

शायद उसके घर मे सभी है

एहसास उसकी यादों का होता है।

एहसास उसकी बातों का होता है।।


शायद कोई कल्पना में खोई है

शायद अभी विस्तर पर ही सोई है

शायद वो रात भर यादों में रोई है

क्यों कि मेरे एहसास बातो का होता है।

एहसास उसकी बातों का होता है।।


क्या पता किस हाल में वो होगी

क्या पता किस ख्याल में वो होगी

क्या पता किसके मलाल में वो होगी

उसके सवालो की हर बात का होता है।

एहसास उसकी बातों का होता है।।


आख़िर वो भी तो प्यार करती है

आख़िर वो भी तो हमें ऐतवार करती है

आख़िर वो भी तो इज़हार करती है

हर पल एहसास यादों का होता है।

एहसास उसकी बातों का होता है।।

@Amit anant
          Delhi

Comments

Popular posts from this blog

YAROON KI YAARI PART 1

GARIB KISAN

SANTOSH HI JEEVAN KA PARAM SUKH HOTA HAI