RASHTRIYE EKTA DIVAS
राष्ट्रीय एकता दिवस... BY AMIT ANANT भारत की एकता के प्रतिबिम्ब बन के आये थे। भारतीय एकता में वो लौह पुरूष नाम पाये थे। एकीकरण करके मजबूत राष्ट्र निर्माण करके, भारत में भारत को एकता का पाठ पढ़ाये थे।। RASHTRIYE EKTA DIVAS... आज हमारे देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती मनाई जा रही है। और हमारे देश को आजादी मिलने के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। और यही कारण है कि वल्लभभाई पटेल की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) के रूप में मनाया जाता है। और सरदार पटेल आजादी के बाद देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी रह चुके थे। RASHTRIYE EKTA DIVAS... सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था और उन्होंने बेलिस्टर की पढ़ाई की और अहमदाबाद में वकालत करने लगे।और महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में भी भाग लिया। और लौह पुरूष स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद में अपने...