Posts

Showing posts from October, 2020

MAHARISHI VALMIKI

Image
महाऋषि वाल्मीकि... BY AMIT ANANT अपने तपोबल से ही वाल्मीकि ऋषि ने ज्ञान को पाये थे। अपने ही ज्ञान से ऋषिवर ने रामायण काव्य को रचाये थे। उनके तपोबल में आध्यात्मिक शक्तियां इतनी ज्यादा थी, अपने तत्वों ज्ञान से ही वो महाऋषि वाल्मीकि कहलाये थे।।         MAHARISHI VALMIKI... पृथ्वी के प्रथम वैज्ञानिक महान कवि महाऋषि वाल्मीकि जी के जन्मोत्सव पर उनके श्री चरणों मे नमन वंदन 🙏       MAHARISHI VALMIKI... पौराणिक कथाओं के अनुसार वैदिक काल के महान ऋषि वाल्‍मीकि असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे और महर्षि वाल्मीकि का जन्म अश्विन मास के शुक्‍ल पक्ष की पूर्णिमा यानी कि शरद पूर्णिमा को जन्मे महर्षि कश्यप और अदिति की 9वीं संतान वरुण और पत्नी चर्षणी के घर हुआ था। परन्तु ऐसा कहा जाता है कि बचपन में ही भील समुदाय के लोग उन्हें चुराकर ले गए थे और उनका लालन पालन भील समाज में ही हुआ। जिसके चलते वाल्मीकि से पहले उनका नाम रत्नाकर हुआ करता था। रत्नाकर जंगल से गुजरने वाले लोगों से लूट-पाट किया करते थे पौराणिक कथाओं में पाया जाता है कि वह एक डाकू के रूप में प्रचलित हो गए थे। ...

RASHTRIYE EKTA DIVAS

Image
राष्ट्रीय एकता दिवस... BY AMIT ANANT भारत की एकता के प्रतिबिम्ब बन के आये थे। भारतीय एकता में वो लौह पुरूष नाम पाये थे। एकीकरण करके मजबूत राष्ट्र निर्माण करके, भारत में भारत को एकता का पाठ पढ़ाये थे।।     RASHTRIYE EKTA DIVAS... आज हमारे देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती मनाई जा रही है। और हमारे देश को आजादी मिलने के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। और यही कारण है कि वल्लभभाई पटेल की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस  (National Unity Day) के रूप में मनाया जाता है। और सरदार पटेल आजादी के बाद देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी रह चुके थे।         RASHTRIYE EKTA DIVAS... सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था और उन्होंने बेलिस्टर की पढ़ाई की और अहमदाबाद में वकालत करने लगे।और महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में भी भाग लिया। और लौह पुरूष स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद में अपने...

SHARAD PURNIMA

Image
शरद पूर्णिमा... BY AMIT ANANT शरद पूर्णिमा के दिन माँ लक्ष्मी जी की पूजन होता है। शरद पूर्णिमा के दिन मिठाई खीर का भोजन होता है। आज की रात्रि में मिठाई खीर रखते है चाँद के प्रकाश में, शरद पूर्णिमा के अगले दिन खीर प्रसाद का वितरण होता है।।     SHARAD PURNIMA... आज शरद पूर्णिमा है...ऐसा कहा जाता है कि सभी पूर्णिमाओं में शरद पूर्णिमा सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। और कई राज्यों में शरद पूर्णिमा को फसलो के पैदावारी के रूप में उत्सव भी मनाया जाता है। शरद पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण पूर्णिमा मानी जाती है। और माना जाता है कि आज की रात्रि माँ लक्ष्मी जी की रात्रि होती है। आज की संध्या में माँ लक्ष्मी की पूजा बहुत विधि विधान से करते है और माँ लक्ष्मी से आशीर्वाद लिया जाता है।         SHARAD PURNIMA... कहते है की  आज की रात्रि में चन्द्रमा में दिव्य प्रकाश भी होता है ....अधिक आकर्षक होता है। और चंद्रमा में बहुत शीतलता भी होती है और बताया जाता है कि आज के रात्रि में चन्द्रमा से अमृत की वर्षा होती है।       SHARAD PURNIMA... ऐस...

PYARI SI GUDIYA

Image
प्यारी सी गुड़िया... BY AMIT ANANT उसके आँखों से आँसू निकलते रहे। उसके साथ साथ में सब चलते रहे। कोई पूछने वाला नही दिखा उसको, उसके आस पास से सब निकलते रहे।।    PYARI SI GUDIYA... 2013 नवरात्रि के अष्टमी का दिन था मैं शाम को 6 बजे ऑफिस से अपने घर के लिए निकला और  मोटरसाइकिल से और जैसे ही थोड़ी दूर गया मेरे मित्र का फोन आया कि भैया इधर से आना माँ जी को कोई काम है। तो उनको समझा देना।        PYARI SI GUDIYA... तो मैं वहां 30 मिनट की दूरी पर मित्र के घर चला गया और आंटी से मिल कर आंटी ने जो पूछा उनको समझाया।और फिर चाय नास्ता करके करीब 9 बजे वहां से घर के लिए निकला और करीब 20 मिनट बाद हम अपने क्षेत्र में आ चुके थे बस वहाँ से 2 किलोमीटर की दूरी पर मेरा घर था।      PYARI SI GUDIYA... तो एक जगह रास्ते के बिल्कुल बराबर में बहुत बड़े मैदान में मेला लगा हुआ था...तो वहां रोड पर भीड़ ज्यादा थी तो मैं धीरे धीरे ही मोटरसाइकिल से चल रहा था जैसे ही भीड़ को पार करके 500 मीटर आगे गया तो देखा कि एक अकेली छोटी 4 या 5 की साल की बच्ची तेज स्वर में रोते हुए रोड के किन...

PYARA BACHPAN

Image
प्यारा बचपन... BY AMIT ANANT कमजोर कंधों पर किताबों का बोझ डाल देते है। कमजोर बच्चों पर हिसाबों का खोज डाल देते है। उनके खेलने खाने के दिन को सब समझते नही, कमजोर आँखों पर ख्वाबो को रोज डाल देते है।।      PYARA BACHPAN... बचपना कितना अच्छा समय होता है। उस बचपन के समय को सोच कर ही हृदय में आनंद आ जाता है। काश वो बचपन का समय पूरे जीवन मे रहता। काश वो माँ की ममता की छाव ,पूरे जीवन मे रहती।  काश माँ- दादा जी के किस्से कहानियां सब जीवन तक रहते। वो बारिश के पानी मे कागज के नाव चलाना।वो एक दूसरे से बिना बात के ही लड़ जाना। वो एक दूसरे को चिढाना। वो पिता,माता,दादा जी की डांट खाना। गलती करके डर से छिप जाना। एवं माँ की वो शिकायते जो दादा जी से करना।       PYARA BACHPAN... यह सब कितना अच्छा समय था।परन्तु ऐसा कुछ ही समय तक रह पाता है। उसके बाद तो जीवन का अर्थ ही बदल जाता है। जैसे ही बच्चे का जन्म होता है। वैसे ही कुछ वर्षों तक तो बहुत अच्छा रहता है। वो बाल्य अवस्था, आनंदमय स्वरूप एवं मस्ती भरा पल रहता है। वो मासूमियत, आश्चर्यमय एवं रहस्यमय जीवन होता है। कितना प...

SVABHAAV

Image
स्वभाव... BY AMIT ANANT स्वभाव को बदलना बड़ा मुश्किल है। अभाव को समझना बड़ा मुश्किल है। अभाव को समझना आसान होता तो, स्वभाव पर चलना बड़ा मुश्किल है।।      SVABHAAV... एक साधु महात्मा थे वो एक दिन सुबह सुबह नदी के किनारे ध्यान में बैठे थे और जैसे ध्यान लगाए वैसे ही एक बिच्छू आया और महात्मा जी के पाव में डंक मार दिया। महात्मा जी अपने आँख खोल के उस बिच्छू को उठा के थोड़ी दूर में रख दिये और फिर आँख बंद करके ध्यान लगाए। और जैसे ही ध्यान लगाए वैसे ही  दुबारा से बिच्छू आ के पाव में डंक मार दिया। और फिर महात्मा जी आँख खोले और बिच्छू को उठा के दूर कर दिए।      SVABHAAV... ऐसे ही बिच्छू 5 पाँच बार कर चुका अब महात्मा जी के शिष्य ये सब दृश्य देख कर सोच में पड़ गये।आख़िर जब महात्मा जी ध्यान से उठ गए तो एक शिष्य ने हिम्मत करके पूछा..?? गुरुदेव क्षमा कीजियेगा पारन्तु ये बिच्छू आप को बार बार डंक मार रहा था। और आप फिर भी उसको कुछ किये नही बल्कि बार बार अपने से दूर कर देते थे। ऐसा क्यों गुरु जी.?कृपया हमें अपने वाणी से समझाने की कृपा करे।       SVABHAAV... तब गु...

DUSSHERA

Image
दशहरा... BY AMIT ANANT वो जो राम है। वो जो राम है वो तो ज्ञान के गागर होते है। वो जो राम है वो सम्मान के सागर होते है। प्रभु श्री राम के कदमो पर चलते रहना है, वो जो राम है वो तो कृपा उजागर होते है।। वो जो रावण है। वो जो रावण है उस जैसा कोई ना ज्ञानी था। वो जो रावण है वो तपबल से बुद्धिमानी था। अपने कर्म एवं अहंकारों में बड़ा बलवान था, वो जो रावण है अहंकारी एवं अभिमानी था।।     DUSSHERA... आज विजय दशमी के शुभ अवसर पर सभी के जीवन मे खुशियां आये एवं सभी का जीवन सुखमय एवं आनंदमय रहे यही प्रभु श्री राम के चरणों मे प्रार्थना है।         DUSSHERA.... आज के दिन प्रभु श्री राम जी लंका पर विजय प्राप्त करके असत्य पर सत्य का एवं बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल किए और रावण का सँहार किया था।      DUSSHERA... बताया जाता है कि रावण बहुत बड़ा ज्ञानी था और बहुत विद्यवान प्रखर पंडित था और अपने तपोबल से बहुत बुद्ध एवं बल प्राप्त किया था जिसके चलते रावण के हृदय में अंहकार एवं अभिमान का जन्म हुआ जिसके चलते हुए उसके दानवता का प्रसार ज्यादा होने लगा और उसके अहंक...

GARIB KISAN

Image
गरीब किसान... BY AMIT ANANT मन मे ठान लिया अब सारे फर्ज निभाएंगे। सबसे जान लिया अब सारे कर्ज चुकाएंगे। पिता की लाचारी को देख दर्द हुआ दिल मे, मन से मान लिया अब सारे दर्द चुकाएंगे।।        GARIB KISAN... एक गाँव में ग़रीब रमेश किसान का परिवार था उसके परिवार में उसकी पत्नी उर्मिला और उसकी पूजा बेटी थी जो 10वी में पढ़ती थी और रमेश अपनी खेती में मेहनत करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था।       GARIB KISAN... एक दिन अचानक रमेश की पत्नि उर्मिला की तबियत खराब हो गयी तो उसको अस्पताल लेकर गये। तो पता चला कि उसको कैंसर है।अब डॉक्टर बोले कि रमेश जी आप की पत्नी के इलाज में बहुत पैसा लगेगा अब रमेश के समझ मे नही आ रहा था कि क्या करे।पूजा को उसकी माँ के पास छोड़ कर गाँव के जमीदार के पास गया।     GARIB KISAN... जमीदार बहुत ही गिरा हुआ और लालची इंसान था उसके चंगुल में लगभग पूरे गाँव के किसान फंसे पड़े थे। पर रमेश की मजबूरी थी अब रमेश बोला ठाकुर साहब हमारी पत्नी को बचा लो।जमीदार बोले ठीक है जितना पैसा चाहिए ले जाओ। परन्तु उसके बदले में अपनी सारी जमीन ह...

PRABHU SE PRARTHNA

Image
       11/02/2019  प्रभु से प्रार्थना... BY AMIT ANANT गुनाहों को सब माफ करना प्रभु तुम से ये सिफारिश है। अपनो को सभी से मिला दे प्रभु तुम से ये गुजारिश है।। थोड़ी थोड़ी सी बातों पर एक दूजे से सब लड़ते है। मानते नही है अपनो की एक दूजे पे सब धरते है। जीते सभी अपनी अकड़ मे बातो को नही समझते है। उलझन में कोई फसता है तब एक दूजे पर हँसते है। मान लो अपनी गलतियों को सब से मेरी गुजारिश है। अपनो को सभी से मिला दे प्रभु तुम से ये गुजारिश है।। यह भूल हो गई मेरे से अपनो को सही मानते है। गलती चाहे अपने की हो हमतो भी नही जानते है। कोई आके बताये हमें तो हम भी नही मानते है। जब होता है बड़ा हादसा तो कैसे सभी जानते है। समझना है हमे कमियों को यही सभी से गुज़ारिश है। अपनो को सभी से मिला दे प्रभु तुम से ये गुजारिश है।। @Amit anant           Delhi M y Insta:- https://www.instagram.com/amit_ananat M y Blog:- https://amitananat.blogspot.com / My twitter:- https://twitter.com/Amitkanant M y Fb Page:- https://www.facebook.com/Amitananatwriter / M y Fb Page:- ht...

AAJ KA SAMAJ

Image
आज का समाज... BY AMIT ANANT इंसान हो इंसान बन कर रहो भगवान मत बनो। साधारण हो साधारण रहो ज्यादा महान मत बनो।। तुम एक मिटटी के पुतले हो कोई डोर नही। करते तो सब परमात्मा है कोई और नही।। अकड़ अपनी त्याग दो इसी में भलाई है। मौत कब आ जाये यह बड़ी बे वफ़ाई है।।         AAJ KA SAMAJ... आजकल के समय स्थिति को देखते हुए बहुत ज्यादा तकलीफ़ होती है। अब आप स्वयं ही देखिए आज जो मनीषा वाल्मीकि के साथ हुआ है। केल किसी और के साथ होगा और परसो किसी और के साथ होगा।और सोचने वाली बात यह है कि ऐसे रोज रोज जाने कितनी घटनायें होती है। परन्तु कुछ ही घटनाओँ का ही पूरे देश औऱ समाज को पता चल पाता है क्यों कि जिन घटनाओं पर समाज की गतिविधियां ज़्यादा होती है। वही घटनाएं दिखाई जाती है।एवं देखी जाती है।        AAJ KA SAMAJ...   ऐसे दुखद घटनाओं को देखते हुए भी हमारा समाज पूरी तरह मौन साधे बैठा है। वाह रे समाज ,वाह रे सरकारे ,वाह रे माँ भारती के संविधान ,आख़िर माँ भारती के छाती पर और कितना अत्यचार करवाना चाहते है माँ भारती आज खून की आँसू रो रही है। और शायद इस लिए इतनी बड़ी म...

DO MAHAN PURUSO KI JAYANTI

Image
दो महान पुरषों की जयन्ती... BY AMIT ANANT शास्त्री जी मुगलसराय वाराणसी में जन्म लेके आये थे। शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान नारा लगवाये थे। इनके प्रधानमंत्री बनने से भारत की छवि बदलनी थी, इस लिए शास्त्री जी ने रहस्यमयी तरह की मृत्यु पाये थे।।        DO MAHAN PURUSO KI JAYANTI... आज हमारे भारत देश के दो महान महापुरुषों की जयंती है एक हमारे राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी एवं दूसरे हमारे देश के द्वितायी प्रधानमंत्री श्री लाल बहादूर शास्त्री जी का है।      DO MAHAN PURUSO KI JAYANTI... महात्मा गाँधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 पोरबन्दर गुजरात मे हुआ था महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राज नेता माने जाते थे। संयुक्त राष्ट्र इनके जन्म दिवस को विश्व अहिंसा के रूप में घोषित किया है महात्मा गांधी को लोग बापू के नाम से जानते है और इनको अहिंसा के पुजारी के रूप में भी मानते है महात्मा गांधी को महात्मा की उपाधि रविन्द्र नाथ टैगोर ने दी थी और राष्ट्र पिता की उपाधि सुभाष चन्द्र बॉस ने दी थी।      DO MAHAN PURUSO KI JAYANTI... हमारे देश के द्...