PRABHU SE PRARTHNA

       11/02/2019 

प्रभु से प्रार्थना...


BY AMIT ANANT

गुनाहों को सब माफ करना
प्रभु तुम से ये सिफारिश है।
अपनो को सभी से मिला दे
प्रभु तुम से ये गुजारिश है।।

थोड़ी थोड़ी सी बातों पर
एक दूजे से सब लड़ते है।
मानते नही है अपनो की
एक दूजे पे सब धरते है।

जीते सभी अपनी अकड़ मे
बातो को नही समझते है।
उलझन में कोई फसता है
तब एक दूजे पर हँसते है।

मान लो अपनी गलतियों को
सब से मेरी गुजारिश है।
अपनो को सभी से मिला दे
प्रभु तुम से ये गुजारिश है।।

यह भूल हो गई मेरे से
अपनो को सही मानते है।
गलती चाहे अपने की हो
हमतो भी नही जानते है।

कोई आके बताये हमें
तो हम भी नही मानते है।
जब होता है बड़ा हादसा
तो कैसे सभी जानते है।

समझना है हमे कमियों को
यही सभी से गुज़ारिश है।
अपनो को सभी से मिला दे
प्रभु तुम से ये गुजारिश है।।


@Amit anant
          Delhi

Comments

Popular posts from this blog

SHRI RAM MANDIR SILAYANS

BITIYA HAMARI PYARI HAI

NAAG PANCHAMI