SHARAD PURNIMA
शरद पूर्णिमा...
BY AMIT ANANT
शरद पूर्णिमा के दिन माँ लक्ष्मी जी की पूजन होता है।
शरद पूर्णिमा के दिन मिठाई खीर का भोजन होता है।
आज की रात्रि में मिठाई खीर रखते है चाँद के प्रकाश में,
शरद पूर्णिमा के अगले दिन खीर प्रसाद का वितरण होता है।।
SHARAD PURNIMA...आज शरद पूर्णिमा है...ऐसा कहा जाता है कि सभी पूर्णिमाओं में शरद पूर्णिमा सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। और कई राज्यों में शरद पूर्णिमा को फसलो के पैदावारी के रूप में उत्सव भी मनाया जाता है। शरद पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण पूर्णिमा मानी जाती है। और माना जाता है कि आज की रात्रि माँ लक्ष्मी जी की रात्रि होती है। आज की संध्या में माँ लक्ष्मी की पूजा बहुत विधि विधान से करते है और माँ लक्ष्मी से आशीर्वाद लिया जाता है।
SHARAD PURNIMA...कहते है की आज की रात्रि में चन्द्रमा में दिव्य प्रकाश भी होता है ....अधिक आकर्षक होता है। और चंद्रमा में बहुत शीतलता भी होती है और बताया जाता है कि आज के रात्रि में चन्द्रमा से अमृत की वर्षा होती है।
SHARAD PURNIMA...ऐसा बताया जाता है कि इस रात्रि को बहुत सारे लोग खीर एवं मिठाई को किसी बर्तन में सीधे चंद्रमा की रोशनी में रख देते हैं और चंद्रमा की सभी साकारात्मक ,शीतलता और दिव्य किरणों को इकठ्ठे करते है और अगले दिन सुबह स्नान करके खीर एवं मिठाई को प्रसाद के रूप में सभी को दिया और खाया जाता है।
समस्त देशवासियों को शरद पूर्णिमा की
हार्दिक शुभकामनाएं🙏
@Amit anant
Delhi
My Insta:-
https://www.instagram.com/amit_ananat
My Blog:-
https://amitananat.blogspot.com/
My twitter:-
https://twitter.com/Amitkanant
My Fb Page:-https://www.facebook.com/Amitananatwriter/
My Fb Page:-https://www.facebook.com/Amitananat/
My Youtube:-https://youtube.com/c/amitanantw
Comments
Post a Comment