RASHTRIYE EKTA DIVAS

राष्ट्रीय एकता दिवस...


BY AMIT ANANT

भारत की एकता के प्रतिबिम्ब बन के आये थे।
भारतीय एकता में वो लौह पुरूष नाम पाये थे।
एकीकरण करके मजबूत राष्ट्र निर्माण करके,
भारत में भारत को एकता का पाठ पढ़ाये थे।।

    RASHTRIYE EKTA DIVAS...आज हमारे देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती मनाई जा रही है। और हमारे देश को आजादी मिलने के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। और यही कारण है कि वल्लभभाई पटेल की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस  (National Unity Day) के रूप में मनाया जाता है। और सरदार पटेल आजादी के बाद देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी रह चुके थे। 
      RASHTRIYE EKTA DIVAS...सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था और उन्होंने बेलिस्टर की पढ़ाई की और अहमदाबाद में वकालत करने लगे।और महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में भी भाग लिया। और लौह पुरूष स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद में अपने देश भारत मे देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण का कार्य किया और देश को एक सूत्र धार में एकत्रित करने का कार्य किया। 
       RASHTRIYE EKTA DIVAS...सरदार वल्लभ भाई पटेल के  योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। क्यों कि सदा ही उनके कार्य प्रसंसनीय रहे थे उन्होंने बहुत सारी छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण करके भारत में भारतीय एकता का निर्माण शुरू किया और यह सरदार पटेल का ही एक सपना था कि भारतीय प्रशासनिक सेवाओं  देश को एक करके  रखने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवाओं को मजबूत बनाने पर बहुत अधिक जोर दिया। उन्होंने सिविल सेवाओं को स्टील फ्रेम के नाम से कहा था। और किसी भी देश का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित होता है।
        RASHTRIYE EKTA DIVAS...सरदार पटेल देश की एकता के सबसे बड़े सूत्रधार थे। इसी कारण  से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा।और ऐसे महान पुरूष सरदार पटेल की जयंती पर उनको याद करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन....और राष्ट्रीय एकता के प्रतिबिंब होते हुए हर एक भारतीय के हृदय में बसने वाले लौह पुरुष सरदार पटेल जी को नमन करता हूँ।
       RASHTRIYE EKTA DIVAS...सरदार पटेल भारत के सारे बिखरे हुए रियासतो को भारत में एकीकरण करके उन्होंने आज के मजबूत भारत की नींव रखी थी।और उनका दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्र समर्पण भाव एवं विराट योगदान भारत को कभी नहीं भुला सकता।ऐसे महान लौह पुरूष के चरणों मे वंदन एवं नमन।🙏

 सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता दिवस की
शुभकामनाएं😊🙏

@Amit anant
         Delhi

Comments

Popular posts from this blog

SANTOSH HI JEEVAN KA PARAM SUKH HOTA HAI

विपरीत समय

Svatantrata divas