CHALO HUM TUM MIL KE

चलो हम तुम मिल के...

BY AMIT ANANT

चलो हम तुम मिलके कुछ काम करते है।
********************************
कुछ काम करके दुनिया में छोड़ जायेगे।
कुछ नाम करके दुनिया मे छोड़ जायेगे।।
चलो अपने बुजुर्गों का नाम करते है।
चलो हम तुम मिलके कुछ काम करते है।।

कुछ काम ऐसा करेंगे जिसमे नाम होगा।
कुछ नाम ऐसा करेगे जिसमे काम होगा।।
चलो अपने हुनरो का नाम करते है।
चलो हम तुम मिलके कुछ काम करते है।।

इस धरा पे आये है अच्छे कर्म करेंगे।
ये अच्छे कर्म करके सच्चे धर्म धरेगें।।
चलो अपने संस्कारों का नाम करते है।
चलो हम तुम मिलके कुछ काम करते है।।

जब काम नही करेंगे तो खायेंगे क्या।
यहाँ काम करे बिना ही पाएंगे क्या।।
चलो अपने पालन का काम करते है।
चलो हम तुम मिलके कुछ काम करते है।।

अपने कर्म भाव से सबको खिलाएँगे।
अपने नर्म भाव से सबको हँसाएगे।।
चलो अपने समर्पण का दान करते है।
चलो हम तुम मिलके कुछ काम करते है।।



@Amit anant
        Delhi

Comments

Popular posts from this blog

SANTOSH HI JEEVAN KA PARAM SUKH HOTA HAI

विपरीत समय

Svatantrata divas