SHRI RAM MANDIR SILAYANS

श्रीराम मंदिर शिलायन्स"

BY AMIT ANANT

यह शुभ अवसर इतिहास में,

स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा।

लाखो-करोड़ों वर्षो के बाद भी,

 यह इतिहास पढ़ा जायेगा।।

  SHRI RAM MANDIR SILAYANS...जय श्री राम दिनाँक 05/08/2020 दिन बुधवार को श्री राम जन्मभूमि पर श्री राम मन्दिर निर्माण का शिलान्यास हुआ। यह हमारे लिए एवं हमारे भारत देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण, उत्साहपूर्ण एवं सौभाग्यपूर्ण कार्य सम्पन्न हुआ है।

  SHRI RAM MANDIR SILAYANS...यह शुभ अवसर स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा एवं इतिहास बनेगा क्यों कि 480वर्ष के बहुत ही कड़े संघर्ष के बाद यह सौभाग्य प्राप्त हुआ एवं रामलला का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो पाया है। एवं राम लला के भव्य मंदिर बनाने में कुछ गैर धार्मिक लोगो ने भी अपना सम्पूर्ण योगदान दिए है जिन्होनें अपनी अहम भूमिका श्री राम मंदिर निर्माण हेतु निभाया है उन सभी महानुभावों को हृदय से कोटि कोटि धन्यवाद करते है एवं प्रभु श्री राम के श्री चरणों मे निवेदन करते है कि उन सभी महानुभावों का जीवन सुखमय बनाये।

राम मंदिर बन रहा है अब राम जैसा बनना है।

राम के लक्ष्य कदमो पे हम सबको भी चलना है।

प्रभु श्री राम है पूरे दुनिया में आदर्श हम सब के,

राम तो हम सभी के प्रभु,श्री राम जैसा रहना है।।

   SHRI RAM MANDIR SILAYANS...जय श्री राम अब श्री राम मंदिर बन रहा है तो सबको राम जैसा बनना जरूरी है। क्यों कि प्रभु श्री राम हमारे आदर्श है एवं प्रभु श्री राम के लक्ष्य कदमो पर हम सभी को चलना जरूरी है प्रभु श्री राम पूरे दुनिया मे लगभग सभी के जीवन के आदर्श है।

   SHRI RAM MANDIR SILAYANS...आज आप सभी खुद ही अपने नेत्रों से देखे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम प्रभु की सरयू नगरी आज सुनहरें रंगों से सुशोभित हुई है एवं चारो तरफ सैकड़ों फूलों की लड़ियों से अपनी मन मोहक खुशबू से लोगों को सम्मोहित एवं आनन्दित कर रही है एवं चारो तरफ गलियों-बाजारों में एवं घर-घर मे मोतीचूर के लड्डू की सुगंध आ रही है एवं कुछ जगहों रामायण का पाठ भी हो रहा है और चारो तरफ उत्सव ही उत्सव हो रहा है मानो प्रभु श्री राम का जन्म उत्सव हो रहा है।

  SHRI RAM MANDIR SILAYANS...उत्सव के इस पावन अवसर पर कुछ जगह पर मंदिर-देवालयों में साधुओं एवं जन समूह के माध्यम से राम-नाम की धुन की जाप भी हो रहा है एवं सजे हुए कलश एवं राम नाम की यह सुहावन दृश्य देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सभी के हृदय में प्रभु श्री राम स्वयं विराजमान है एवं हृदय को आनंदित एवं प्रफुल्लित कर रहे है। इस शुभ अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास एवं दिव्य 'भूमि पूजन' का कार्यक्रम संपन्न किया गया है। उनका हम हृदय से कोटि कोटि धन्यवाद करते है।

     SHRI RAM MANDIR SILAYANS...प्रभु श्री राम की शौर्य गाथा को पूरा विश्वा जानता है प्रभु राम सदा ही उच्च विवेकपूर्ण एवं सत्य, प्रेम एवं जनमानस के हित के लिए ही सदैव तत्पर एवं उत्साहित रहते है एवं सदैव अपने मर्यादा में रह कर जगत कल्याण के लिए मर्यादित वाणी एवं कार्य को ही करते है और प्रभु श्रीराम के मुख पर हरपल विनम्रता, साहनशीलता,प्रेम एवं आनन्द से परिपूर्ण एवं परिपक्त तेज चमका है।

     SHRI RAM MANDIR SILAYANS...पता है उस समय भी बहुत ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण लोग थे जो प्रभु श्री राम को समझ ही नही पाये। एवं जो जो प्रभु को समझ लिए है उनका जीवन आदि अनन्त तक धन्य हो गया है जो प्रभु को हृदय से जानते थे उनके भाव एवं प्रेम को देख कर प्रभु श्री राम को मर्यादापुरुषोत्तम भगवान मानते है एवं प्रभु श्री राम हमारे भारतीय संस्कृति में एवं हमारे सभी के जीवन मे बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है एवं संभवतः जन्म से लेकर मृत्यु तक राम का नाम ही एक शाश्वत एवं परम सत्य भी है। प्रभु श्री राम हमारे लिए एवं समस्त जगत के लिए आस्था,प्रेम,श्रद्धा,भाव एवं विश्वास व शक्ति एवं साहस एवं आदर्श के प्रतीक माने जाते हैं।

    SHRI RAM MANDIR SILAYANS...जय श्री राम....प्रभु श्री राम जैसा इस दुनिया में कोई और जन्म नही लिया है प्रभु श्री राम के एक प्रसंग को उठा कर देखे तो सभी को एहसास होगा कि उनके जैसा कोई और नही है श्रीराम कथा का या रामायण का हर एक प्रसंग संम्पूर्ण जगत के जनमानस के हृदय में सृजित है एवं सम्पूर्ण जनमानस का कल्याणकारी है एवं प्रभु श्री राम से ही हमारे जीवन में उजाला एवं आनन्द रहता है। एवं हर व्यक्ति अपने भावनाओं के अनुरूप ही प्रभु श्री राम को देखते है एवं प्रभु के अस्तित्व को स्वविकारकरते है प्रभु श्री राम का प्रेम,भाव एवं उनके मर्यादित जीवन का प्रभाव का असर सम्पूर्ण जनमानस पर बहुत गहरा है।एवं प्रसांसिक है एवं पूजनीय है। बड़े धन्यभागी है हम सभी की हमारा जन्म माँ भारती के गोद मे हुआ है।

    SHRI RAM MANDIR SILAYANS...अयोध्या में सरजू नदी के तट पर श्री राम के रूप में स्वयं परमपिता परमेश्वर भगवान है। यह हम सभी के लिए बहुत ही सौभाग्यपुर्ण बात है।प्रभु के श्री चरणों मे स्वयं हनुमान जी सदैव सेवा भाव से तत्पर रहते है इस लिए सभी से गुजारिश है कि अपने हृदय में द्वेष भावनाओं को निकाल कर प्रभु श्री राम को पहचानो एवं उनके प्रति अपने आप को सम्पूर्ण रूप से समर्पित करके उनके चरणों में अपना स्थान बनाये। एवं प्रभु श्री राम सदैव हम सभी के हृदय में ही रहते है उनका सही स्थान हम सभी के मन्दिर जैसे हृदय में होता है उन्ही की वजह से हमारे साँसे चलती है।

    SHRI RAM MANDIR SILAYANS...श्रीराम जन्मभूमि पूजन के शुभ अवसर पर उत्सव, प्रगति, आत्म निर्भरता, स्नेह, उत्साह एवं आस्था के पावन मंगलमय पवित्र पूजन में आइये हम सभी मिल कर इस पावन पर्व को धूमधाम से मनायें एवं सम्पूर्ण देश में राम राज्य महोत्सव का मंगल गीत गाये एवं अपने चारों तरफ दीपक प्रज्वलित करें एवं खुशियां मनाये। 

                                                    "धन्यवाद"
                                                  "जय श्री राम"

                                                   🙏 🚩🚩🙏

#श्रीराममन्दिरशिलान्यास

@Amit anant
         Delhi 

Comments

Popular posts from this blog

SANTOSH HI JEEVAN KA PARAM SUKH HOTA HAI

विपरीत समय

Svatantrata divas