CHAI KI CHUSKI

"चाय की चुस्की"

BY AMIT ANANT

रिमझिम फुहारो के संग।
खूबसूरत बहारों के रंग।
 मौसम हुआ है सुहाना,
प्रकृति नजारों के संग।।

      CHAI KI CHUSKI...बरसात का मौसम था एक प्रेमी प्रेमिका दोनों मोटरसाइकिल से घूमने निकले थे शहर से बाहर की ओर जा ही रहे थे कि अचानक बिजली कड़कने लगी चारो तरफ काले बादल छाने लगे और देखते ही देखते बादल मद मस्ती में रिमझिम रिमझिम फुहारों से बरसात होने लगी। चारो तरफ से सुगन्धित एवं अनेको प्रकार की मंद मंद खुशबू आने लगी ऐसा लग रहा था कि मानो प्रकृति ने अपने पंख पूरी तरह से खोल दिया हो।
     CHAI KI CHUSKI...चारो तरफ हरियाली ही हरियाली दिख रही थी साथ मे पवन देव भी अपनी मेहर दिखा रहे थे ठंडी ठंडी पवन के झोंके भी चल रहे थे बहुत ही सुहाना एवं आनंदमय पल था और आस पास कोई छाव भी नही की कहीं ठहर के भीगने से बचा जा सके। दोनों के बरसात में पूरी तरह भीग गये थे ठंड भी लग रही थी पर प्रकृति का नजारा देख कर दिल मे बहुत खुशी भी हो रही थी दोनों प्रेमी प्रेमिका भीगे हुए थे धीरे धीरे आगे जा ही रहे थे की अचानक एकाएक सड़क बगल में झोपडे पर नज़र पढ़ी और रुक जाते है।

"बरसात का महीना है।
एक साथ मे नगीना हैं।
 भीगे बदन में लिपटे,
""कपड़ो में हसीना है।।

   CHAI KI CHUSKI...शाम होने को हो रहा था उस झोपड़े में एक बुजुर्ग इंसान अपनी पत्नी के साथ मे अपनी एक छोटी सी चाय की दुकान कर रखी थी और उस दुकान पर दो राही और भीगे हुए हालत में बैठे थे और चाय पी रहे थे अब यह प्रेमी प्रेमिका का भी दिल हुआ कि चाय पीते है।
    CHAI KI CHUSKI...और झोंपड़े आकर छ्प्पर के नीचे एक तखत पर बैठे और बोले चाचा जी हमको भी बढ़िया सी चाय पिलाइए ...बुजुर्ग बोले बैठो बेटा बनाता हूँ और बुजुर्ग चाय बनाने लगे देखते ही देखते स्पेशल चाय बन गयी और फिर मिटटी के कुल्लड में चाय डाल कर बुजुर्ग ने दिया और जैसे ही चाय की एक चुस्की लिए वैसे ही प्रेमी प्रेमिका को लगा कि आज तक इतना स्वादिष्ट चाय कभी नही पी है और तुरन्त बोले अरे वाह चाचा जी ऐसे चाय तो हमने आज तक नही पिया..  आप के हाथ मे जादू है और दो कप बना लीजिए चाचा जी।

"चाय के चुस्की के संग।
  प्रेमी प्रेमिका के संग।
चाय की चुस्की में लिये,
चाय में स्वाद का आनद।।

   CHAI KI CHUSKI...चाय पी कर दोनों अपने घर के लिए चल दिये।तभी से वो प्रेमी प्रेमिका सप्ताह में एक दिन चाचा जी के हाथ की चाय की चुस्की लेने जरूर जाते है।
    CHAI KI CHUSKI...प्यारे साथियों हमारा ये लेख चाय की चुस्की की कहानी कैसे लगी कृपया अपना अनुभव साझा करें। 
          "धन्यवाद"
@Amit anant
          Delhi

Comments

Popular posts from this blog

GARIB KISAN

SHRI RAM MANDIR SILAYANS

BITIYA HAMARI PYARI HAI