RKSHABANDHAN
"रक्षा बंधन"
BY AMIT ANANT
रक्षा बंधन भाई बहनों को त्योहार होता है।
पर्व ये पवित्र भाई बहनों का प्यार होता है।
बहने भाई की कलाई पर राखी बांधती है,
इसी दिन बहुत खुश सब परिवार होता है।।
RKSHABANDHAN...रक्षाबन्धन भाई बहनों का बहुत ही पवित्र एवं पावन त्योहार माना जाता है। आज के दिन इस त्योहार पर सभी बहने अपने भाई के घर राखी और मिठाइया लेकर जाती है और भाइयों के कलाई पर एक पवित्र प्रेम का प्रतीक रेशम के डोर राखी बाँध कर उनके जीवन के लिए उज्जवल भविष्य की कामना एवं लंबी आयु की कामना करती है।
RKSHABANDHAN...और उसके पश्चात् भाई भी अपनी बहन को दक्षिणा स्वरूप रुपए देते हैं या कुछ उपहार देते हैं। इस प्रकार आदान-प्रदान से भाई-बहन के मध्य प्यार और प्रगाढ़ होता है। और भाई भी बहन के जीवन मे खुशियों का ढेर लगा रहे यही परमात्मा से प्रार्थना करते है और भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा का वचन देता है।
RKSHABANDHAN... हम सभी यह पर्व सदियों से मनाते चले आ रहे हैं।और यह प्यारा रक्षाबंधन हिन्दुओं का प्रमुख पर्व एवं पवित्र त्योहार होता है। यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक होता है।और यह राखी का त्योहार संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जाता है।
RKSHABANDHAN...रक्षाबंधन के त्योहार पर सभी का मन हर्ष और उल्लास से भरपूर्ण होता है। बहनें अपने भाइयों के लिए बहुत सारी खरीदारी करती हैं, तो भाई अपनी बहनों के लिए साड़ी उपहार आदि खरीदते हैं और उन्हें देते हैं। यह भाई बहनों का पावन एवं पवित्र खुशियों का त्योहार माना जाता है।
"धन्यवाद"
@Amit anant
Delhi
My Insta:-
https://www.instagram.com/amit_ananat
My Blog:-
https://amitananat.blogspot.com/
My twitter:-
https://twitter.com/Amitkanant
My Fb Page:-https://www.facebook.com/Amitananatwriter/
My Fb Page:-https://www.facebook.com/Amitananat/
My Youtube:-https://youtube.com/c/amitanantw
Comments
Post a Comment