NAAG PANCHAMI

"नागपंचमी"

BY AMIT ANANT

भोले नाथ के गले मे नागों के हार होते है।
पूरे भारत मे भोले बाबा के दरबार होते है।
भोलेबाबा को सब पूजे श्रद्धा प्रेम भाव से,
सारे भारत के लिए विशेष त्योहार होते है।।


      NAAG PANCHAMI...आज नागपंचमी का पावन पवित्र दिन है सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि आज के दिन पूरे विधि विधान से नाग एवं नाग देवता की पूजा अर्चना की जाती है।
    NAAG PANCHAMI...आज के दिन नाग को दूध पिलाया जाता है एवं नाग पंचमी के दिन तक्षक नाग एवं शेषनाग इत्यादि की पूजा भी की जाती है। और लोग अपने घर के द्वार पर विशेष नागों की आकृति भी बनाते है माना जाता है आज के दिन नागों को दूध पिलाने से भगवान भोले नाथ का आशीर्वाद मिलता है साथ मे पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु जी भी प्रसन्न होते है।

द्वार पर आकृति नाग की बना पूजते घर परिवार।
शेषनाग को दूध पिलाने से मिले खुशिया अपार।
आज के दिन नाग देवताओ को पूजे दूध पिलाये,
नाग एवं शिव देवता को पूजते यह सारा सँसार।।

    NAAG PANCHAMI...आज के शुभ पावन पवित्र दिन के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को नागपंचमी की बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं😊🙏

@Amit anant
       Delhi


Comments

Popular posts from this blog

YUVAON KE PRERNA STROT SWAMI VIVEKANAND

MAKARSANKRANTI PARV KI MAHANTA

SHRI RAM MANDIR SILAYANS