PREM KE PAL

"प्रेम के पल"

BY AMIT ANANT

        10/02/19

    कविता

चलो आज दिल से हम दोनों,
  इस रूह में रवा हो जाये।
तुम देखते क्या हो हमसफर,
चलो फिर हम जवा हो जाये।।

तू फुलो की तरह खिलते हो,
जब देखू ताजे दिखते हो।
 तुम्हे देख मेरा मन डोले,
मेरा दिल तुमसे कुछ बोले।।

चलो दोनों मिल के महकती,
  बहारो की हवा हो जाये।
तुम देखते क्या हो हमसफर,
चलो फिर हम जवा हो जाये।।

चलो मस्त घटाओ में घुमे,
चलो मस्त हवाओं में झुमे।
बहती नदी जलधार देखो,
उठे नदी के फुहार देखो।।

चलो दोनों मिल के बोलते,
हुये दिल की जुबा हो जाये।
तुम देखते क्या हो हमसफर,
चलो फिर हम जवा हो जाये।।

पहाड़ तो प्यास में खडा है,
बादल देख आस में पड़ा है।
पंछी भी तलास में उड़ा है,
भवरे भी आस में पड़ा है।।

चलो दोनों मिल के उड़ते,
हुये पंछि की जुबा हो जाये।
तुम देखते क्या हो हमसफर,
चलो फिर हम जवा हो जाये।।

@Amit anant
         Delhi

Comments

Popular posts from this blog

YAROON KI YAARI PART 1

GARIB KISAN

SANTOSH HI JEEVAN KA PARAM SUKH HOTA HAI