माँ शारदे...
माँ शारदे... By Amit anant माँ शारदे के श्री चरणों मे सादर प्रणाम करता हूँ Maa Sharde माँ शारदे की महिमा बहुत ही निराली है माँ की कृपा जिस पर हो जाती है उसके जीवन मे बहार आ जाती है माँ शारदे की कृपा बिना लिखना पढ़ना बहुत ही दुर्लभ होता है ,और उन्ही की कृपा से हम सभी को शिक्षा ,संस्कृति और संस्कार मिलते है। और उन्ही के ज्ञान को लेकर हम सभी अनेक ऊँचाइयों को छूते है।माँ सदैव सभी के हृदय में विराजमान रहती है और उन्ही की महिमा से कुछ भी लिखना ,पढ़ना ,बोलना संभव होता है। Maa Sharde माँ शारदे का बहुत सुंदर मन्दिर मैहर में है, मैहर सतना जिले मध्य प्रदेश में है और मैहर में शारदा माँ का प्रसिद्ध मन्दिर है जो नैसर्गिक रूप से समृद्ध कैमूर तथा विंध्य की पर्वत श्रेणियों की गोद मे तमसा के तट पर त्रिकूट पर्वत की पर्वत मालाओं के मध्य में उपस्थित है। ऐसा बताया जाता है कि लगभग 600 फुट की ऊंचाई के पहाड़ी पर माँ शारदे अपना निवास स्थान बनाये है और यह ऐतिहासिक मंदिर 108 शक्ति पीठो में से एक माना जाता है और यह भी बताया जाता है कि यह पीठ सतयुग के प्रमुख अवतार प्रभु...